तीसरा टेस्ट मैच भी नहीं जीत पाई इंडिया, न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा, घरेलू मैदान पर दूसरी बार क्लीन स्विप

Date:

मुंबई। रविवार को मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रन से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 24 साल में पहली बार किसी मेहमान टीम ने भारत का उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में इस तरह से हराया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने साल 2000 में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का उसके ही घरेलू मैदान पर 2-0 से हराया था।

भारत के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य था। शुरुआती 8 ओवर में ही टीम इंडिया के 29 रन पर 5 विकेट गिर गए। यहां से ऋषभ पंत ने जोर लगाया, हालांकि अंपायर के विवादित फैसले पर वह आउट हुए। भारत की पारी 121 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मैच को 25 रन से अपने नाम किया। घरेलू मैदान पर भारत को टेस्ट मैच में दूसरी बार क्लीन स्वीप होना पड़ा। न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट को 8 विकेट से जीता था। पुणे में हुए मुकाबले में कीवी टीम 113 रनों से विजयी रही थी। अब मुंबई में भी टॉम लाथम की टीम विजेता बनी। इससे पहले 2000 में एकमात्र बार भारतीय टीम टेस्ट में घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप हुई थी। तब साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related