इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने भारत में आकर टीम इंडिया को किसी वनडे सीरीज में पहली बार हराया है। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। टीम इंडिया 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने मुकाबले में 124 रनों की शतकीय पारी खेली।
उल्लेखनीय है कि वनडे क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत आकर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में शिकस्त दी है। इस ऐतिहासिक जीत में डेरिल मिचेल का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में भी टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया। मिचेल ने इंदौर ओडीआई में 137 रनों की पारी खेली। उनके साथ–साथ ग्लेन फिलिप्स का भी बल्ला चला, जिन्होंने 106 रन बनाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- भारत ने अंतिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया 4-1 से जीती सीरीज
- अभिषेक शर्मा का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर टी 20 सीरीज में बढ़त बनाई
- इंदौर में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, होलकर स्टेडियम के बाहर सुबह से क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 71 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे। विराट ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 88 रनों की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी करवाई। रोहित शर्मा ने सिर्फ 11 रन बनाए, वहीं पिछले दोनों मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल 23 रन बना पाए। श्रेयस अय्यर ने 3 और केएल राहुल के बल्ले से सिर्फ एक रन निकल पाया। रवींद्र जडेजा भी फेल रहे और 12 रन ही बना पाए। हर्षित राणा ने जरूर 52 रनों की पारी खेल, टीम इंडिया को जीत के करीब ले जाने का काम किया.। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 99 रन जोड़े। हर्षित के आउट होने के बाद भारतीय टीम की सारी उम्मीदें विराट कोहली पर आ टिकी थीं। वो भी 46वें ओवर में 124 के स्कोर पर आउट हो गए।



