अभिषेक शर्मा का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर टी 20 सीरीज में बढ़त बनाई
भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से मात देकर पाँच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 35 गेंदों में विस्फोटक 83 रन की पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi New Zealand Visit 2026: प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड दौरे पर, Australia और Indonesia भी जाएंगे, व्यापार और निवेश पर रहेगा बड़ा फोकस
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- भारत ने अंतिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया 4-1 से जीती सीरीज
- इंदौर में विराट कोहली का शतक भी काम नहीं आया, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज
- इंदौर में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, होलकर स्टेडियम के बाहर सुबह से क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा
नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की कमान अभिषेक शर्मा ने संभाली, जबकि रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए 20 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया।
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सात विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। शुरुआती झटकों के बाद ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने साझेदारी कर मुकाबले में जान डालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। फिलिप्स ने 78 और चैपमैन ने 39 रन बनाए। डैरेल मिचेल (28), टिम रॉबिन्सन (21) और कप्तान मिचेल सैंटनर (20) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।
भारत की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के सामने यह फैसला भारी पड़ गया।



