श्रीनगर के संडे मार्केट के पास आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

श्रीनगर। रविवार को जम्मू–कश्मीर के श्रीनगर में संडे मार्केट के पास ग्रेनेड से हमला हुआ है। इसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह ब्लास्ट पर्यटन स्वागत केंद्र टीआरसी के बाहर हुआ है। ब्लास्ट के बाद दहशत फैल गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जाता है कि आतंकियों ने यहां टीआरसी के पास सुरक्षा बलों के वाहन पर ग्रेनेड पर फेंका, जो सड़क पर गिरकर फट गया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से एरिया को घेर लिया और तलाशी शुरू हो गई। आनन–फानन घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल लोगों को केवल कुछ छर्रे लगे हैं।

सीएम अब्दुल्ला ने की निंदा

जम्मू–कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के संडे मार्केट में निर्दोष खरीददारों पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि घाटी के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हमलों और मुठभेड़ों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इस प्रकार के हमले के लिए निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। सीए ने सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे इन हमलों की श्रृंखला को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

लगातार हो रहे आतंकी हमले

उल्लेखनीय है कि इन दिनों जम्मू–कश्मीर में आतंकी हमले लगातार हो रहे हैं। 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले मजदूर अशोक कुमार को निशाना बनाया था। 20 अक्टूबर को लश्कर के आतंकियों ने जम्मू–कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल थे। 24 अक्टूबर को गुलमर्ग में आतंकियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए थे। इसी तरह 24 अक्टूबर को त्राल के बटगुंड इलाके में सुबह तड़के आतंकियों ने यूपी के एक मजदूर को गोली मार दी थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।