नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने यूपी, केरल और पंजाब की 14 सीटों के उपचुनाव की तारीख बदल दी है। अब यहां 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को ही होगी। चुनाव आयोग ने यह फैसला कुछ राजनीतिक दलों की मांग पर लिया है।
चुनाव आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश की सभी 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होंगे। इसी तरह से पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख भी बदली गई है। चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियों की ओर से तारीख बदलने की मांग की गई थी। इसमें बताया गया था कि 13 नवंबर को धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम हैं, जिसके कारण चुनाव करवाने में दिक्कत आएगी। इसका असर वोटिंग प्रतिशत पर भी पड़ सकता था। बताया जा रहा है यूपी में कार्तिक पूर्णिमा के कारण चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। भाजपा ने आयोग को इसके लिए पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है। बड़ी संख्या में लोग स्नान और पूजा करने के लिए तीर्थस्थलों पर जाते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे करेंगे दतिया में हार की जांच, सीएम आवास पर हुई समीक्षा, भीतरघात करने वालों पर होगा एक्शन
- क्या दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना भाजपा को पड़ा भारी, कहीं फेल तो नहीं हो गया मोदी फॉर्मूला?
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Monsoon Alert 2026: मौसम ने बदली करवट! IMD का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला पुलिस का रुख, ममता-अभिषेक हुए दूर, मोदी-शाह बने नई पसंद



