Monsoon Alert 2026: मौसम ने बदली करवट! IMD का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल में दस्तक दे सकता है, जबकि उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक बारिश, आंधी, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने वाला है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में कई प्रमुख सड़कें मलबे की वजह से बंद हो गई थीं, जिन्हें प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद दोबारा चालू कराया।

वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।