महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी-कुछ लोग संभाजी महाराज के हत्यारे में अपना मसीहा देखते हैं, हम सबको एक रहना है

Date:

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के संभाजी नगर में औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग संभाजी महाराज के हत्यारे में अपना मसीहा देखते हैं। पीएम ने कहा कि संभाजी नगर बनाने पर सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी वालों को हुई थी। ये लोग इस फैसले को पलटने के लिए कोर्ट तक चले गए, जबकि यह मांग बालासाहेब ठाकरे ने उठाई थी।

पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुलेआम बयान देते हैं कि वे आरक्षण खत्म कर देंगे। अब अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस और महा विकास अघाड़ी वाले, एससी, एसटी और ओबीसी समाज को छोटीछोटी जातियों में बांटने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इससे बचना है और हम सबको एक रहा है।

कांग्रेस के दबाव में नहीं बदला था नाम

पीएम ने कहा कि अघाड़ी सरकार 2.5 साल प्रदेश में सत्ता रही, लेकिन कांग्रेस के दबाव में औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर बनाने का फैसला नहीं हुआ। महायुति सरकार ने आते ही इस शहर का नाम छत्रपति संभाजी नगर किया। हमने आपकी और बालासाहेब ठाकरे की इच्छा को पूरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में एक ओर संभाजी महाराज को मानने वाले देशभक्त हैं और दूसरी ओर औरंगजेब के गुणगान करने वाले लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 के के तहत चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 205 रन लगा दिए। इसके बाद आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में 206 रन बनाए और इस मुकाबले को जीत लिया। साईं सुदर्शन के बल्ले का चला जादू, लगाया शतक आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जीटी ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के साथ अच्छी शुरुआत की। शुरुआती कुछ ओवरों में आरसीबी ने अलग-अलग गेंदबाजों को आजमाया। पावर प्ले के आखिरी ओवर के बीच में जीटी ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया और पावर प्ले खत्म होने तक जीटी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 57 रन था। दो चौके लगाकर साई सुदर्शन ने रोमारियो शेफर्ड के आठवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिन्होंने अपने पहले ओवर में महंगे 17 रन दिए। 10 ओवर खत्म होने तक जीटी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 104 रन था। साई सुदर्शन का कैच 13वें ओवर में सुयश शर्मा ने छोड़ दिया जब वह 91 रन पर थे, लेकिन उसी ओवर में शुभमन गिल देवदत्त पैडिक्कल को आसान कैच देकर आउट हो गए। जीटी का पहला विकेट 128 रन पर गिरा। साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुयश शर्मा के 15वें ओवर में 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 16वें ओवर में आरसीबी को तब खुशी मिली जब साई सुदर्शन अगले ही ओवर में हेज़लवुड द्वारा बोल्ड और कैच आउट हो गए। कुणाल पंड्या का आखिरी ओवर बेहद महंगा साबित हुआ, उन्होंने 18 रन दिए और जीटी ने अपनी पारी 205 रनों पर समाप्त की। विराट कोहली ने अर्धशतक के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड आरसीबी ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार सलामी बल्लेबाजों विराट कोहली और जैकब बेथेल के साथ की। मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने विराट कोहली का विकेट छोड़ दिया, जब कोहली शून्य रन पर थे। आरसीबी का पहला विकेट मोहम्मद सिराज के हाथों बेथेल के रूप में गिरा। बेथेल ने 14 रन बनाए। पावर प्ले के अंत तक आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली रन रेट बनाए रखने के लिए चौके लगा रहे थे। विराट कोहली ने इस मैच में अपने 300 छक्के और 800 चौके पूरे किए और आईपीएल इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। दसवां ओवर जीटी के लिए बेहद महंगा साबित हुआ, देवदत्त पडिक्कल ने तीन छक्के लगाकर 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी ने इस ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के 16 रन बनाए। ग्यारहवें ओवर की शुरुआत में विराट कोहली ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 48 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी पूरी की। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के अपने सुपर खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन हो रहा था। पाटीदार 13वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए, उन्होंने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। विराट कोहली जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए, उन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए। आरसीबी के प्रशंसकों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद आरसीबी ने जितेश शर्मा और रजत पाटीदार के रूप में लगातार दो विकेट गंवा दिए। 18वें ओवर में कमल पांड्या के बल्ले से लगातार दो चौके लगे और आरसीबी की जीत सबके सामने स्पष्ट हो गई। कमल पांड्या ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए। आरसीबी ने 5 विकेट से मैच जीतकर तालिका में फिर से दूसरा स्थान हासिल कर लिया।