मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल, सेंसेक्स 78000 के पार, निफ्टी 23,681 अंकों पर पहुंचा

Date:

मुंबई। सप्ताह के पहले दिन खराब कारोबार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल रहा। सेंसेक्स एक बार फिर 78000 के पार चला गया। बीएसई सेंसेक्स 725 अंकों के उछाल के साथ 78083 पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 227 अंकों की तेजी के साथ 23,681 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बाजार में उछाल का कारण आईटी, एनर्जी और बैंकिंग सेक्टर शेयरों में तेजी बताई जा रही है।

मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं, जबकि 4 में गिरावट दिख रही है। टाटा मोटर्स 2.18 फीसदी, एनटीपीसी 2.17 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.61 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.55 फीसदी, इंफोसिस 1.47 फीसदी, टीसीएस 1.01 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.89 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.79 फीसदी, पावर ग्रिड 0.75 फीसदी की तेजी रही। कोटक महिंद्रा बैंक 0.49 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.48 फीसदी, सन फार्मा 0.24 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.05 फीसदी की दिखी। निफ्टी 50 के पचास शेयरों में 46 तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। आज के ट्रेड में आईटी, बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर्स में तेजी रही। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 818 अंकों और निफ्टी स्मॉलकैप 287 अंकों के उछाल के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। आज की तेजी के कारण बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 432.96 लाख करोड़ रुपए पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 429.08 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 3.88 लाख करोड़ रुपए का उछाल देखा जा रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।