सेल्फी विद टॉयलेट : शहर हित में खुद को भी साफ रखना सीख लो टॉयलेट महोदय, सब कुछ नगर निगम ही करेगा क्या?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कहा जाता है कि कचरे के भी दिन फिरते हैं। वैसे ही हमारे शहर के टॉयलेट यानी शौचालयों के भी दिन फिरे। नगर निगम के सौजन्य से न केवल उन्हें धो-पोंछकर चमकाया गया, बल्कि फुग्गे लगाकर इस तरह तैयार किया गया कि आप वहां ‘खींसे निपोरकर’ सेल्फी ले सकें। निगम का सेल्फी विद टॉयलेट अभियान सफल रहा। बड़ा भारी प्रेस नोट जारी कर बताया भी गया कि करीब 700 शौचालयों पर एक लाख सेल्फी ली गई है। मैंने सोचा टॉयलेट भी तो खुश हुआ होगा, चलो इसी बहाने एक बार उसका हालचाल भी पूछ लेते हैं।

मैं निकल पड़ा अपने इलाके के एक टॉयलेट के पास। पहले उपयोग किया फिर पूछा, खुश तो बहुत होगे तुम। कल कितने नेता-अभिनेता, लड़के-लड़कियां तुम्हारे साथ सेल्फी खींच रहे थे, जैसे तुम कोई हीरो हो। सोशल मीडिया पर भी तुम ही छाए रहे। माफ करना, मैं कल नहीं आ पाया था।

टॉयलेट बोला-हां, खुशी तो बहुत हुई, लेकिन देखो न अब सन्नाटा है। आप मेरा इस्तेमाल कर चुके हो, पानी मिला क्या?

मैंने कहा-हां, अभी पानी नहीं है। खत्म हो गया होगा। रोज तो टैंकर आते हैं, ऊपर टंकी भी लगी है। बाहर बेसिन भी है।

टॉयलेट ने कहा-ऊपर टंकी की साइज देखी है। एक तो कभी भरते नहीं, अगर भर भी दी तो तुरंत खाली हो जाती है। जरा, बेसिन का नल चेक करो। टूटा हुआ था, कल ही नया लगा गए, कई जगह अभी भी टूटे ही हैं।

मैंने कहा-इससे क्या, रोज तुम्हारी सफाई तो होती है?

टॉयलेट ने कहा-एक बार सफाई से कुछ होता है क्या? अगर मुझे साफ देखना चाहते हो तो हमेशा पानी की व्यवस्था रखो।

मैंने कहा-अब इंदौर में हमेशा पानी की व्यवस्था तो हो नहीं सकती।

टॉयलेट ने कहा-क्यों नहीं हो सकती? अब तो पानी की कोई कमी नहीं है। मेरे सिर पर रखी टंकी की साइज बढ़ा दो। उसे दिन भर में दो-तीन बार भरवा दो। मैं साफ रहूंगा और आपको भी मेरे पास फटकने में शर्म नहीं आएगी।

मैंने कहा-थोड़ा तुम भी एडजस्ट कर लो। शहर को आठवीं बार सफाई में नंबर वन आना है, खुद को थोड़ा साफ नहीं रख सकते क्या?

टॉयलेट बोला-अब तो हद हो गई। मुझे गंदा करो तुम लोग और मुझे ही नसीहत दो कि खुद को साफ रख लो। जब तक कोई निरीक्षण, सर्वेक्षण नहीं होता हमारे आसपास तुम लोग ब्लिचिंग पाउडर या चूना तक नहीं डालते। कुछ नहीं कर सकते तो ब्लिचंग पाउडर ही तो रोज डलवा दो, ताकि आसपास से गुजरते समय तुम्हें नाक पर रूमाल न रखना पड़े।

मैंने कहा-मुझे ऐसा लगता है कि तुम विरोधी दल से मिल गए हो। मंत्री और महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और शहर के खिलाफ सोच रहे हो?

टॉयलेट ने कहा-हां, मुझे पता था। जब भी कोई समस्या बताता है तो सबको मिर्ची लग जाती है। मंत्री और महापौर का विरोधी बता दिया जाता है। अरे, मैं तो शहर की भलाई के लिए ही कह रहा था। सिर्फ एक दिन की चोंचलेबाजी से कुछ नहीं होने वाला।

मुझे लगा कि टॉयलेट का दिमाग शहर के गड्‌ढे और जगह-जगह चोरी से फेंके गए कचरे की तरह गर्म हो गया है। अब भला इसे कौन समझाए कि शहर के हित में…सरकार के हित में…प्रदेश के विकास के हित में इन्हें भी कुछ योगदान देना चाहिए या नहीं। क्या सबकुछ बेचारा अकेला नगर निगम ही कर लेगा?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।