एग्जिट पोल के बाद अब सट्टा बाजार पर सबकी नजर, फलोदी सट्टा बाजार में भी महाराष्ट्र और झारखंड में भगवा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र और झारखंड में 20 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद इसी दिन शाम को एग्जिट पोल भी आ गए थे। अधिकांश एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने भी माना है कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी, वहीं झारखंड में भी भाजपा का बोलबाला रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इससे पहले आए एग्जिट पोल्स ने महाराष्ट्र महायुति को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं झारखंड में 7 एग्जिट पोल में से 5 में एनडीए को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के बाद अब सट्‌टा बाजार की चर्चा हो रही है। फलोदी का सट्टा बाजार काफी हद तक सटीक माना जाता है। जैसे–जैसे चुनावी माहौल अपनी चरम पर पहुंचता है, वैसे–वैसे राजनीतिक दल फलोदी के सट्टा बाजार का मूड समझने में लग जाते हैं। इस बार दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में फलोदी सट्‌टा बाजार दोनों राज्यों में भगवा फहराता दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र और झारखंड के हाल

महाराष्ट्र चुनाव में फलोदी सट्टा बाजार 143 से 146 सीट भाजपा समर्थित गठबंधन को मिलने की संभावना जता रहा है। इसमें से भाजपा को 90 से 93 सीट मिलने की बात कही जा रही है। झारखंड में एनडीए गठबंधन को 44 से 46 सीटें मिलने की संभावना है।

यूपी और राजस्थान के उपचुनाव में भी भाजपा

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार राजस्थान की 7 सीटों के उपचुनाव में भाजपा को 5 से 6 सीट मिल रही है, वहीं कांग्रेस को 1 और एक सीट अन्य को मिलने की संभावना बताई गई है। इसी तरह यूपी में 9 सीटों के उपचुनाव में भाजपा को 5 से 6 सीट आने की संभावना बताई जा रही है, जबकि सपा को 2-3 सीट मिलने की उम्मीद है।

बीकानेर और महादेव सट्टा बाजार

इधर, बीकानेर सट्‌टा बाजार और महादेव ऑनलाइन सट्‌टा बाजार में भी महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त मिलती बताई जा रही है। इसके साथ ही इन दोनों बाजारों का यही कहना है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी बहुत कम सीटों से पीछे रहेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।