रिश्वतखोरी में नाम आने के बाद अडाणी की मुसीबतें बढ़ी, केन्या ने रद्द किया हवाई अड्डों और बिजली ट्रांसमिशन लाइन का समझौता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका में रिश्वतखोरी के मामले में नाम आने के बाद प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडाणी की मुसीबतें और बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां उनकी कंपनी के शेयरों के लुढ़कने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं अब केन्या ने एक नई तकलीफ दे दी है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने गुरुवार को अडाणी समूह के साथ हुए एक समझौते को रद्द करने का आदेश दिया है। इसके तहत देश के मुख्य हवाई अड्डे के नियंत्रण के साथ ही बिजली ट्रांसमिशन लाइनों का रखरखाव किया जाना था।

रुटो ने कहा कि उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पिछले महीने अडाणी समूह की एक इकाई के साथ विद्युत वितरण लाइनों के निर्माण के लिए 736 मिलियन डॉलर के सार्वजनिक–निजी भागीदारी समझौते किए गए थे। 30 वर्ष की अवधि के लिए किए गए इन समझौतों को रद्द कर दिया गया है। रुटो ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मैंने परिवहन मंत्रालय और ऊर्जा व पेट्रोलियम मंत्रालय की एजेंसियों को तत्काल चल रही खरीद प्रक्रिया को रद्द करने का निर्देश दिया है।

अडाणी पर लगते रहे हैं आरोप

अडाणी समूह पर पहले भी गंभीर आरोप लगते रहे हैं। इससे पहले पर्यावरण नियमों का उल्लंघन, कर चोरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग चुके हैं। भारत में कांग्रेस तो हर चुनाव में इस समूह को लेकर सवाल उठाती रही है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामला उठने के बाद मुसीबत और बढ़ गई है। अमेरिका में लगाए गए आरोपों और केन्या में डील रद्द होने के बाद अडाणी समूह के अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में होंगे 5 बड़े बदलाव, बनेगा AI हब

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में पांच बड़े बदलाव होंगे। शहर को एक प्रमुख AI हब बनाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना का ऐलान किया।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना, 7 हजार का कमरा 14 हजार में

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना हो गया है। 7 हजार का कमरा अब 14 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।