0:00
0:00 left
अदाणी का मामला कानूनी ,सरकार को नहीं दी गई जानकारी;विदेश मंत्रालय
अदाणी मामले में मचे हो हल्ले के और विपक्ष के तेवर के बाद अब विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया आई है विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि गौतम अदाणी का मामला कानूनी है। इसमें निजी फर्म, व्यक्ति और अमेरिकी न्याय विभाग शामिल हैं। ऐसे मामलों के लिए कुछ तय प्रक्रिया और कानूनी रास्ते हैं। हमें विश्वास है कि इनका पालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के बारे में भारत सरकार को पहले से सूचित नहीं किया गया था। हमने इस मामले पर अमेरिकी सरकार से कोई बातचीत भी नहीं की है। । यह एक ऐसा मामला है जो निजी संस्थाओं से संबंधित है और भारत सरकार इस समय कानूनी रूप से किसी भी तरह से इसका हिस्सा नहीं है। गौरतलब है कि अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग में आरोप लगाया गया है कि भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और अन्य ने भारत में सौर ऊर्जा के ठेके लेने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- वज़ीरिस्तान हमले में भारत पर लगाए पाकिस्तानी आरोपों को विदेश मंत्रालय ने खारिज किया
- कटरा में वंदे भारत उद्घाटन पर पीएम मोदी के बयान से पाकिस्तान नाराज़, विदेश मंत्रालय ने दी तीखी प्रतिक्रिया
- भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा-जम्मू-कश्मीर मामले में पीओके खाली करने के बाद ही होगी पाकिस्तान से बात
- भारतीय अप्रवासियों के साथ बुरे व्यवहार पर बोला विदेश मंत्रालय-अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे बात, पीएम भी जा रहे हैं अमेरिका
- त्रिपुरा; बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़,विदेश मंत्रालय ने की निंदा
- त्रिपुरा; बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़,विदेश मंत्रालय ने की निंदा




