झांसी। बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार को मऊरानीपुर में उनके ऊपर फूल के साथ मोबाइल भी फेंका गया है। इससे उनके गाल पर चोट भी लगी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पंडित शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर किसी हमले से इनकार किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पं.शास्त्री के हाथ में एक मोबाइल दिख रहा है और वे गाल सहलाते नजर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री मऊरानीपुर क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं उनसे मिलने के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करना शुरू किया। सभी से उनकी बातचीत भी हो रही थी। साथ चल रहे लोग उन पर फूल भी बरसा रहे थे। इसी बीच किसी ने फूल के साथ उन पर मोबाइल भी फेंक दिया। वायर वीडियो में पंडित शास्त्री भीड़ को मोबाइल भी दिखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही कहा कि फूलों के साथ मोबाइल फेंककर मारा है हमका। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में लगी पुलिस भी चौंक गई। अब पुलिस–प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप
- पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली चलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती है घायल किसान
- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री- जिससे मेल नहीं उससे खेल नहीं, भगवान का फोटो लगाने वाली कंपनियों पर दायर करेंगे याचिका
- बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री-छोटी सी घटना थी, न्यूज में बड़ा बता दिया, दो दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए स्थगित
- बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम बसाने पर बवाल, कांग्रेस ने मांगी मुस्लिम, ईसाई, सिख गांव की अनुमति
- बिहार के गोपालगंज में बोले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए?
हमले पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई
धीरेंद्र शास्त्री पर हमले की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने के बाद झांसी पुलिस ने एक ट्वीट और संदेश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री पर हमला नहीं हुआ है। पुष्पवर्षा के दौरान मोबाइल लग गया। वहीं बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने जनता ने बाद में बताया कि किसी श्रद्धालु–भक्त का मोबाइल लग गया था। किसी तरह की साजिश नहीं है। ये एक आध्यात्मिक यात्रा है, यहां सब कुछ ठीक है।



