पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस, परिवहन घोटाले के आरोप पर अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भेजा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस मिला है। यह नोटिस प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री और वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करीबी अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भेजा है। यह नोटिस उन आरोपों पर भेजा गया है, जिसमें दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर परिवहन मंत्री रहते हुए करोड़ों की वसूली करने का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों में दिग्विजय सिंह ने गोविंद सिंह के साथ संजय श्रीवास्तव का भी नाम लिया था।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने परिवहन वसूली के मामले में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से कनेक्शन होने का दावा किया गया था। संजय श्रीवास्तव ने इन आरोपों के बाद छवि को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है।अधिवक्ता श्रीवास्तव ने नोटिस में लिखा है कि उनके पेशेवर संबंध केवल गोविंद सिंह राजपूत से हैं, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अन्य सार्वजनिक सेवकों और व्यक्तियों से जोड़कर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से उनके बयानों को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। नोटिस में श्रीवास्तव ने लिखा है कि अगर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 30 दिन में माफी नहीं मांगते तो वह आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के साथ राज्यसभा में भी सिंह के खिलाफ शिकायत करेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

राजनीति के दुरुपयोग का आरोप

एडवोकेट श्रीवास्तव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह का यह काम भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 354 और 356 के अंतर्गत मानहानि के दायरे में आता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी राजनीति का दुरुपयोग करके गलत जानकारी फैलाने और समाज में अस्थिरता उत्पन्न करने का प्रयास किया है। संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह सभी मंचों पर उनके खिलाफ दिए गए सभी मानहानिकारक बयानों को वापस लें और सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उनकी छवि धूमिल करने और पेशे को नुकसान पहुंचाने के लिए 10 करोड़ रुपए का मुआवजा दें।

दिग्विजय ने पूछा था-आखिर किसका पैसा है

दिग्विजय सिंह ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास मिली संपत्ति को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने मांग की थी कि इस केस से लोकायुक्त को हटाया जाए और केस की जांच ईडी और आयकर विभाग को सौंपी जानी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाए कि पता लगाना चाहिए कि पैसा किसका है? कहां से आया और कहां गया। उन्होंने पूरी जांच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी में करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।