सीएम यादव के ट्वीट ने बढ़ाई सांसद लालवानी की हिम्मत, पार्षद कालरा के मामले में ट्वीट कर पहली बार तोड़ी अपनी चुप्पी

Date:

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर 4 जनवरी को हमला हुआ था। पूरा शहर और सिंधी समाज इसको लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहा था, लेकिन सांसद शंकर लालवानी चुप थे। इसके तमाम वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे थे। कालरा बार-बार महापौर परिषद सदस्य जीतू यादव पर आरोप लगा रहे थे, लेकिन लालवानी चुप रहे। आज सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर में थे और उन्होंने पार्षद कालरा के मामले में ट्वीट किया। इसके बाद लालवानी ने भी हिम्मत जुटाई और पहली बार ट्वीट के माध्यम से इस घटना की निंदा की।

सीएम यादव ने एक्स पर लिखा- इंदौर में पार्षद कालरा के निवास में घुसकर कुछ बदमाशों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य लोगों से पूछताछ करके 9 आरोपियों को चिन्हित किया है। इनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में नाबालिक से दुर्व्यवहार भी शामिल था जिस कारण पॉस्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई शामिल है। पुलिस को निर्देशित किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

आज सीएम यादव शहर में थे और पूरे दिन इस ट्वीट की चर्चा होती रही। रात को सांसद लालवानी ने भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि कालराजी के निवास पर हुई मारपीट एवं परिवार के साथ दुर्व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस द्वारा आरोपियो को चिह्नित किया गया है, जिसमे से कुछ की गिरफ्तारी हो चुकी है। पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन समिति द्वारा भी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी…

घटना की निंदा करने में 6 दिन लगे

लालवानी के ट्वीट के बाद पूरे शहर और सिंधी समाज में यह चर्चा है कि जिस घटना पर पूरा शहर आक्रोशित था, उस घटना की निंदा करने में सांसद महोदय को 6 दिन लग गए। इंदौर के सांसद इंदौर में हुई ऐसी घटना की क्या निंदा तक नहीं कर सकते थे, इससे उनके कौन से राजनीतिक समीकरण बिगड़ जाते।

सिंधी समाज की बैठक से किया था किनारा

सोमवार रात प्रीतमलाल सभागृह में सिंधी समाज ने इसी मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इसमें मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। इसके साथ पुलिस कमिश्नर और भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक से सांसद शंकर लालवानी गायब रहे। वे खुद तो नहीं ही आए अपने किसी प्रतिनिधि को भी नहीं भेजा। इसको लेकर समाज में जबरदस्त आक्रोश है।

भाजपा कार्यालय में रहते हुए भी नहीं दिया साथ

पार्षद कमलेश कालरा पर हमले के बाद जब सिंधी समाज के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक में सांसद लालवानी उपस्थित थे। समाज के लोगों को उम्मीद थी कि वे प्रदेश अध्यक्ष के सामने बात रखने में साथ देंगे, लेकिन वे बैठक से निकलकर वहां से रवाना हो गए। फिर पार्षद कालरा के साथ समाज के लोगों ने बिना सांसद मुलाकात की। समाज के लोग दंग रह गए कि इतने बड़े मामले में भी सांसद का साथ नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।