कंगना रनौत ने नागपुर मे रखी इमरजेंसी की स्क्रीनिंग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म देखकर कहा-काले अध्याय की सच्चाई

Date:

नागपुर। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इसी महीने की 17 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हर दिन नए-नए बयान भी जारी कर रही हैं। नागपुर में उन्होंने रिलीज होने से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे। इसकी तस्वीरें भी कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं।

इमरजेंसी देखने के बाद नितिन गडकरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आज नागपुर में कंगना रनौत जी और श्री अनुपम खेर की फिल्मइमरजेंसीकी विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे देश के इतिहास के इस काले अध्याय को इतनी सच्चाई और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस फिल्म को जरूर देखें, जो भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर को दर्शाती है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नितिन गडकरी के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसमें उनके साथ अनुपम खेर भी नजर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में वह भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा कि गडकरी जी के साथ इमरजेंसी देखी, जो 17 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म देखने के बाद नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

कंगना ने ही किया है निर्देशन

इमरजेंसी में लीड रोल करने के साथ ही कंगना ने निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली है। ये राजनीतिक ड्रामा बेस्ड है, जो मुख्य रूप से भारत में लगाए गए आपातकाल की घटना को दिखाएगी। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट नहीं दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था। बाद में काफी काटछांट के बाद फिल्म रीलिज के लिए तैयार है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।