सौरभ शर्मा के जीजा ने ही छिपाया था 52 किलो सोना, जांच में हुआ खुलासा, रिश्तेदारों की प्रॉपर्टी भी अटैच करने की तैयारी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भोपाल। आरटीओ को पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि उसके मौसेरे जीजा ने ही कार में सोना छिपाया था। जांच में सामने आया है कि मेंडोरी के जंगल में इनोवा कार में जो 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश मिला था वह सौरभ का जीजा ही काफिले में लेकर गया था। जिस जगह गोल्ड और कैश से भरी इनोवा मिली वह प्रॉपर्टी भी सौरभ की मौसी सविता असवानी के बेटी के नाम पर है। आयकर विभाग अब उसके रिश्तेदारों की प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी में है।

बताया जाता है कि जांच में सौरभ की मौसी सविता और उनके बेटेबेटियों के अलावा सौरभ के मामा का भी पूरे मामले में बड़ी भूमिका सामने आ रही है। कार में सोना और कैश छिपाने की प्लानिंग में सविता का बेटा विनय असवानी भी शामिल था। जांच में सविता और विनय ने बड़े खुलासे किए हैं। विनय ही 19 दिसंबर 2024 को इनोवा कार को चार से पांच गाड़ियों के काफिले में दो बार मेंडोरी ले गया था। इसके बाद कार पर लगातार निगरानी भी रखी गई।

रिश्तेदारों की संपत्ति अटैच करने की तैयारी

आयकर विभाग ने सौरभ के सभी रिश्तेदोरों के यहां छापा मारा था। इसमें सौरभ के मामा को भी आकर विभाग ने निशाने पर लिया है। इसके पहले ईडी की टीम जबलपुर में सौरभ के जीजा रोहित तिवारी, भोपाल के सहयोगी शरद जायसवाल और ग्वालियर के चेतन सिंह गौर के यहां भी छापा मारा था। इनके पास से 23 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। आयकर विभाग सौरभ शर्मा और उसके रिश्तेदारों की प्रॉपर्टी अटैच करेगा। इसके लिए आयकर विभाग जल्द ही उन जिला पंजीयकों और सब रजिस्ट्रार को पत्र लिखने वाला है जहां यह प्रापर्टी मौजूद हैं।

9 दिन लगातार चली थी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां 9 दिन में तीन एजेंसियां ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। इस दौरान उसके पास 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली थी। इनमें कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं। इसके बाद से इस मामले की लगातार जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।