अमित शाह का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा-मैंने इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भाजपा संकल्प पत्र-3 जारी किया। इस दौरान उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया।

संकल्प पत्र में यमुना साफ करने का वादा भी

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे। अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 1700 अनाधिकृत कालोनियों को पूरा मालिकाना हक दिया जाएगा। दिल्ली में 13000 दुकानें सील हैं, इसे 6 महीने के अंदर रीओपन करेंगे। शरणार्थियों की कॉलोनियों में दी गई लीज पर जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। शाह ने कहा कि हम तीन साल में यमुना को साफ कर देंगे और साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर एक रिवरफ्रंट विकसित करेंगे। टेक्सटाइल वर्कर के लिए 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा देने का वादा भी किया गया है।

इलाज के लिए केंद्र और राज्य से 10 लाख रुपए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर गरीब महिला को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हर गर्भवती महिला को 21000 रुपए की आर्थिक मदद और 6 पोषण किट दी जाएंगी। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे और इसके अलावा, होली और दिवाली पर हर परिवार को एकएक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पहली कैबिनेट में ही लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा, जो कुल 10 लाख रुपए हो जाता है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...