केंद्र सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 139 हस्तियों में मध्यप्रदेश की पांच हस्तियों को पद्मश्री

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 का ऐलान कर दिया है।। इनमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 113 को पद्म श्री और 19 को पदम भूषण से नवाजा गया है। कुल 139 हस्तियों को मध्यप्रदेश की सैली होलकर, जगदीश जोशीला, भेरू सिंह चौहान, बुधेंद्र कुमार जैन और हरचंदन सिंह भाटी को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
82 वर्षीय सैली होलकर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें होल्कर आशा के बुनकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 300 साल पुराने माहेश्वरी हैंडलू इंडस्ट्री को पुनर्जीवित करने में अहम योगदान दिया है। एमपी के 75 वर्षीय निमादी और हिंदी लेखक जगदीश जोशीला को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वह पहले निमादी लेखक हैं। मध्यप्रदेश के निर्गुण भक्ति के भेरू सिंह चौहान को निर्गुण भजन और मालवा संस्कृति में अहम भूमिका निभाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। बुधेंद्र कुमार जैन और हरचंदन सिंह भट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
इंदौर के लोक गायक हैं भेरू सिंह चौहान
भैरू सिंह चौहान इंदौर के महू स्थित गांव बजरंगपुरा के निवासी हैं। फिलहाल वे इंदौर में रहते हैं। वे भक्ति संगीत की मंडलियों में भजन गाया करते थे। संत कबीर, गोरक्षनाथ, संत दादु, संत मीराबाई, पलटुदास और अन्य संतों की वाणियों को गाया करते थे। उन्हें ये कला विरासत में मिली है। इनके पिता माधु सिंह चौहान भी लोक गायन किया करते थे।
निमाड़ी लेखक हैं जगदीश जोशीला
निमाड़ के उपन्यासकार जगदीश जोशीला (76) गोगांवा पांच दशक से हिंदी साहित्य व लोकभाषा निमाड़ी में सृजन कर रहे हैं। उन्होंने साहित्य की हर विधा में कलम चलाई है। उनकी 60 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके उपन्यास देवीश्री अहिल्याबाई, जननायक टंट्या मामा, संत सिंगाजी, राणा बख्तावर सिंह, आद्यगुरु शंकराचार्य समेत कई ऐतिहासिक उपन्यास चर्चित रहे हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ.बुधेंद्र कुमार जैन
भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चित्रकूट के सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड के डायरेक्टर एवं ट्रस्टी डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रसिद्ध चित्रकूट नेत्र चिकित्सालय में दीर्घ काल से नेत्र रोगियों को सेवा प्रदान कर रहे जैन का जन्म सतना में ही हुआ और उन्होंने शासकीय वेंकट क्रमांक एक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।
सैली होलकर ने दी माहेश्वरी साड़ी की पहचान
82 वर्षीय सैली होलकर ने महेश्वरी हैंडलूम को पुनर्जीवित करने में अपनी जिंदगी समर्पित कर दी। अमेरिका में जन्मीं सैली, मध्यप्रदेश के महेश्वर में आकर यहां की पारंपरिक बुनकरी को संवारने में जुट गईं। वह रानी अहिल्याबाई होलकर की विरासत से इतनी प्रेरित हुईं कि उन्होंने महेश्वरी कपड़ों को न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कभी ओझल होने के कगार पर पहुंच चुकी महेश्वरी साड़ी और हैंडलूम कला को सैली ने फिर से जीवित किया। उन्होंने पारंपरिक डिजाइन में आधुनिकता का संगम कर इसे एक वैश्विक पहचान दी। उनकी मेहनत से यह उद्योग एक बार फिर फलने-फूलने लगा और हजारों बुनकरों को रोजगार मिला।

शारदा सिन्हा सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण
शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 21 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी या एनआरआई कैटेगरी के लोग भी हैं। 9 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
कई गुमनाम हस्तियों को पुरस्कार
पद्मश्री पुरस्कार ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जिनमें कई गुमनाम हैं। कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक और वेदांत गुरु बने जोनास मासेटी का नाम भी है। 100 साल की लीबिया लोबो सरदेसाई को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के 57 साल के गोकुल चंद्र दास को भी यह अवॉर्ड मिला है। इन्होंने 150 महिलाओं को ढाक बजाने की ट्रेनिंग दी। राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश ,दक्षिण भारतीय संगीतकार पी. दत्चनमूर्ति, नगालैंड के फल किसान एल. हैंगथिंग का भी पद्मश्री की लिस्ट में नाम है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और विदेशी नेताओं से मुलाकात के अंदाज पर राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने की शैली की नकल करते हुए इसे ‘हग डिप्लोमेसी’ से जोड़कर तंज कसा।

रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें

सरकारी जमीन रेवती रेंज पर एक और पितृ पर्वत बसा रहे मध्यप्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए पौधों से उनकी तस्वीर बनवाई है। इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे देखकर शायद मोदीजी भी सिर पीट लें।

अजय राय का WhatsApp अकाउंट बंद, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि उनका WhatsApp अकाउंट बंद (बैन) कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अजय राय ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी।

सरफराज खान को लेकर अश्विन का बड़ा सवाल: “टीम मैनेजमेंट भूमिका साफ करे, वे  स्पिन के किंग बन सकते हैं”

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में सरफराज खान की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट से सरफराज को उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर स्पष्ट संदेश देने की मांग की है।

इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा, आय से 1.73 करोड़ अधिक मिली संपत्ति

भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने शुक्रवार 14 अगस्त को नगर पालिक निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार पिता रामकुमार पाण्डेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मार कार्रवाई शुरू की।

सोनमर्ग में बादल फटा: सड़कों पर मलबा और कीचड़, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के रंगा मोड इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई। भारी बारिश के बीच बड़ी मात्रा में मलबा और कीचड़ सड़कों पर आ गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला, बोले—“शायद मैं छोटा कलाकार हूं!”

महानायक उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों के बीच बंगाल की राजनीति और सिनेमा में एक नया विवाद सामने आया है। बीजेपी नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल फिल्म फेस्टिवल में न्योता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है।

सिंधु जल संधि पर शहबाज शरीफ की भारत को गीदड़ भभकी , बोले—पानी की एक-एक बूंद रेड लाइन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को फिर गीदड़ भभकी  दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की एक-एक बूंद उसकी रेड लाइन है और अगर भारत ने अपना रुख नहीं बदला तो पाकिस्तान इसका “सीधा जवाब” देगा।

एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके

शुक्रवार की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक करीब सात घंटे के दौरान नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के भारत विभाजन से प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के साहस, संघर्ष और जिजीविषा को याद करते हुए कहा कि लाखों लोगों ने असहनीय पीड़ा के बावजूद अपने जीवन को दोबारा खड़ा किया और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इसमें 18-19 मजदूर फंस गए। जानकारी मिलने पर रेस्क्यू शुरू किया गया  और इनमें से कई मजदूरों को बचा लिया गया है।

प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र से जुड़े पुष्पलता मंगल मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 13 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर प्रकरण को इसी स्तर पर समाप्त कर दिया। 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल के स्वास्थ्य, देखरेख और निवास को लेकर आवेदन प्रस्तुत हुआ था।

Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस के अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों को हम इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे।

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला

एयर इंडिया ने अपने पायलटों की ड्रग जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने अब अपने सभी पायलटों की अनिवार्य ड्रग और प्रतिबंधित पदार्थों की स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है।

नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी

नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हमलावर हिरासत में इस हमले में बादल के हाथ में चोट लगी। घटना के तत्काल बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को काबू में लिया और बादल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

त्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासत गरमा गई है। मामला गुरुवार को राज्यसभा तक पहुंचा, जहां खरगे ने इस घटना को अपने लिए अपमानजनक बताया।

संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: ‘राहुल गांधी जवाब दो’ बनाम ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’

मानसून सत्र के आखिरी दिन संसद भवन का मकर द्वार एक बार फिर सियासी टकराव का केंद्र बन गया। गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने-सामने खड़े नजर आए। दोनों पक्षों ने हाथों में तख्तियां लेकर एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए, जिससे संसद परिसर में राजनीतिक तनाव साफ दिखाई दिया।

ट्रंप की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा: ईरानी हमले की आशंका में गुपचुप बदला गया विमान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने तुर्किए से लौटते समय ट्रंप का विमान अचानक और गुपचुप तरीके से बदला गया था। यह कदम कथित तौर पर इजरायली खुफिया चेतावनी के बाद उठाया गया, जिसमें ईरान की ओर से ट्रंप की हत्या की संभावित साजिश का दावा किया गया था।

लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?

नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर एक नई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) रिपोर्ट ने जांच और आतंकी नेटवर्क को लेकर अहम सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में इस हमले को अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जोड़ा गया है। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘हिट एंड रन की राजनीति करते हैं’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के “चैलेंज करता हूं” वाले बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद में बहस और विरोध की अपनी मर्यादा होती है और सभी नेताओं को संसदीय परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

अरागची का फ्रांस पर तीखा हमला: ‘मानवाधिकार’ के मुद्दे पर क्यों बढ़ा विवाद?

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने फ्रांस और कुछ अन्य पश्चिमी देशों पर मानवाधिकार तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के मुद्दे पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। अरागची ने कहा कि फ्रांस जैसे देशों को दुनिया को “मानवाधिकार” और अंतरराष्ट्रीय कानून पर भाषण देना बंद कर देना चाहिए।

30 साल बाद यूरोप में अद्भुत सूर्य ग्रहण:आसमान में दिखा ऐसा नजारा, थम गईं निगाहें 

करीब 30 साल बाद ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सों में शानदार सूर्य ग्रहण देखने को मिला। इस खगोलीय घटना ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ब्रिटेन में लोगों ने आंशिक सूर्य ग्रहण देखा, जबकि ग्रीनलैंड, आइसलैंड और स्पेन के कुछ हिस्सों में दर्शकों को पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने का मौका मिला।

डीआर कांगो में इबोला का कहर: क्या 2026 में टूटेगा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इबोला का प्रकोप तेजी से गंभीर होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रियेसस ने चेतावनी दी है कि अगर संक्रमण इसी रफ्तार से फैलता रहा, तो 2026 का यह प्रकोप 2014-2016 के पश्चिम अफ्रीकी इबोला संकट से भी ज्यादा घातक साबित हो सकता है।

जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी धमकी बताई जा रही है। धमकी एक ऑडियो संदेश के जरिए दी गई, जिसके बाद सिद्दीकी ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है।

जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में दिवीना, ऐशवी, अदविक क्वाटरफाइनल में पहुंचे

मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित हरिसन्स डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश की दिवीना धूपर, ऐशवी जैन और अदविक गोयल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 13 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 215.43 अंक की गिरावट के साथ 77,750.92 अंक पर और एनएसई निफ्टी 103.90 अंक नीचे जाकर 24,332.05 अंक पर कारोबार करता नजर आया।

Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र

मानसून सत्र के दौरान संसद में घमासान जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है। इस बीच दिल्ली में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इममें राहुल गांधी की इतावली मां सोनिया गांधी का जिक्र कर इसे विवादित बना दिया है।

Former Judge Yashwant Varma के खिलाफ आरोप साबित, लोकसभा में रिपोर्ट पेश

पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से जुड़े कैशकांड में जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश की गई। तीन सदस्यीय न्यायाधीश जांच समिति ने अपनी जांच में उनके खिलाफ लगाए गए गंभीर कदाचार के आरोपों को साबित माना है।

MP में एनालॉग पनीर बैन, सीएम यादव ने दिए आदेश, इंदौर में कार्रवाई

सीएम डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को एनालॉग पनीर पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद इंदौर में कार्रवाई भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर नहीं बिकेगा।  

Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए

अमित शाह के बयान के बाद राहुल गांधी ने सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया। राहुल गांधी का कहना है कि विपक्ष की दिलचस्पी गृह मंत्री का भाषण सुनने में नहीं है।