नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव नजदीक आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी भ्रष्ट बताया गया है। इससे नाराज कांग्रेस ने कहा है कि इंडिया गठबंधन छोड़ कर दिखाएं केजरीवाल।
शनिवार को आप ने पार्टी की ओर से जारी किए एक पोस्टर पर लिखा था–केजरीवाल की ईमानदारी, सभी बेईमान नेताओं पर भारी। इस पोस्टर पर राहुल गांधी की तस्वीर देखकर कांग्रेस ने आप और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल को इंडिया गठबंधन छोड़ने की चुनौती दी। लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के सामने गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाया था। अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह इंडिया गठबंधन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस 100 सांसदों के साथ मजबूती से खड़ी है और अरविंद केजरीवाल ही हैं जिन्होंने सभी 7 सीटें भाजपा को दे दीं। लांबा ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों के लिए आपकी पार्टी के साथ गठबंधन करके सबसे बड़ी गलती की। इसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं का अपमान किया, लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे, तो मनमोहन सिंह को सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री बताया।
👉 यह भी पढ़ें:
- AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान



