मोहन कैबिनेट की बैठक में महाकुंभ के कारण लग रहे जाम पर चर्चा, नई फिल्म नीति की मंजूरी सहित कई फैसले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लेबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में मेडिकल डिवाइस नीति, इलेक्ट्रिकल व्हीकल नीति, नवीकरणीय ऊर्जा नीति के साथ ही नई फिल्म नीति को मंजूरी दी गई। इसके अलावा मोहन कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान यूपी बॉर्डर पर लगे जाम को लेकर भी तुरंत ही जरूरी कदम उठाने पर चर्चा हुई। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को रीवा भेजा गया है, क्योंकि प्रयागराज महाकुंभ के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति यही बनी हुई है।

बैठक में सीएम डॉ.मोहन यादव ने प्रयागराज कुंभ में पहुंच रहे जन सैलाब के संदर्भ में कहा कि मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा, मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध–बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्थाओं में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था की गई है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परिणामस्वरूप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। प्रयागराज से आने–जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों को बायफरकेट कर और प्रयागराज प्रशासन से तालमेल बनाते हुए वहां से आने वालों की संख्या का अनुमान लगाकर व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम करेंगे शुभारंभ

बैठक के बाद बताया गया कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और 25 फरवरी को आयोजन का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। प्रदेश में सबसे ज्यादा फोकस रोजगार पर किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में फिलहाल निर्यात 60 हज़ार करोड़ है, जिसे बढ़ाकर 1 लाख करोड़ करना है। इस पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई है। उद्योगों में पहले 150 करोड रुपए की अधिकतम सहायता देते थे उसे 200 करोड रुपए कर दिया है, पहली बार एफडीआई को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाई है, जो ज्यादा रोजगार देने वाले सेक्टर है उन्हें विशेष सुविधाएं देंगे।

निवेश करने वालों की परेशानी का रखा ध्यान

मध्य प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिले, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अलग से पॉलिसी बनी है। निवेश करने वालों को ज्यादा परेशानी न हो इसीलिए उसे मिनिमाइज किया है जबकि विभागों की अनुमतियों को कम किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।