महाकुंभ में महाजाम पर सख्त हुए योगी, बड़े अफसरों को लगाई फटकार, कल माघ पूर्णिमा पर मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ में लगातार जाम लगा हुआ है। प्रयागराज के आसपास के शहरों की हालत भी खराब है। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस पर काफी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने आएंगे। पिछली बार मची भगदड़ से सबक लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़े अफसरों को जमकर फटकार लगाई है।

महाकुंभ में माघी पूर्णिमा से पहले ही भारी भीड़ प्रयागराज की ओर उमड़ पड़ी है. जिससे पूरे प्रयागराज की व्यवस्था अस्त–व्यस्त हो गई है। पुलिस प्रशासन ने आने वाली भीड़ को देखते हुए बड़े स्तर पर तैयारी की है। पूरे मेला जोन क्षेत्र को आज से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। बाहर से आने वाले तमाम वाहनों को सीमाओं पर रोकने की तैयारी की गई है। 36 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां वाहनों को रोका जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

50 से ज्यादा अफसरों की स्पेशल ड्यूटी

प्रयागराज में महाजाम से निपटने के लिए योगी सरकार का एक्शन प्लान परी तरह से तैयार है। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि ट्रैफिक सड़कों पर थमे नहीं। व्यवस्था पर बारीकी से नजर बनाए रखने के लिए 50 से ज्यादा अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को भी तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 11 फरवरी सुबह 4 बजे से ही पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान जरूरी और इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है, जिसके चलते जिले की सीमाओं के आस पास जहां जाम लगा है वहीं शहर के भीतर लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर केंद्र और राज्य की सरकार घेरा है। अखिलेश ने कहा कि यह डबल इंजन नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। सपा चीफ ने कहा कि सरकार का दावा था कि 100 करोड़ लोगों का इंतजाम किया गया है लेकिन पहले ही स्नान में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या तक की जानकारी नहीं दी जा रही है। महाकुंभ के लिए लगे ट्रैफिक जाम पर अखिलेश ने कहा कि लोग 3-3 दिन तक गाड़ियों में बैठे हुए हैं। न सिर्फ शहर के बाहर बल्कि भीतर भी प्रयागराज के लोग हाउस अरेस्ट हैं।

योगी बोले– वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले कर रहे दुष्प्रचार

सीएम योगी ने विपक्ष द्वारा महाकुंभ को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है, एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे वीआईपी स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि महाकुम्भ समरसता और आस्था का संगम है, जहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं। लेकिन ये नकारात्मकता फैलाने वाले कौन लोग हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर सरकार की वीवीआईपी ट्रीटम

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।