मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और फिनलैंड की वी रियल के बीच एमओयू, सीएम यादव बोले- विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में गुरुवार को एमपी टूरिज्म बोर्ड और फिनलैंड की संस्था वी रियल के बीच प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और संग्रहालयों पर आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वर्चुअल टूर तैयार करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वंत अनुभूति देने वाले इन वर्चुअल टूर के माध्यम से अब पर्यटन, इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले व्यक्ति, अपने देश में रहते हुए मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

सीएम यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों का वैश्विक स्तर पर प्रचारप्रसार करने में मदद मिलेगी। वहीं, विश्व के विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारत में फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेविर्ता का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और संस्कृति को प्रदर्शित करती कॉफी टेबल बुक भेंट की। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया, फिनलैंड की कंपनी वीरियल द्वारा इतिहास, संस्कृति और धरोहर का उन्नत तकनीक के माध्यम से वीडियो निर्माण कर संरक्षित और पुनर्जीवित किया जाता है। कंपनी इस वर्चुअल टूर को अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है, जो वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक संस्थाओं सहित टूर और ट्रैवल संस्थानों सहित आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहते हैं। आज हुए इस एमओयू से मध्यप्रदेश के इतिहास और संस्कृति की अद्यतन जानकारी वर्चुअल स्वरूप में वैश्विक स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध होगी। एमओयू हस्ताक्षर अवसर पर अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड बिदिशा मुखर्जी, वी रियल संस्था के सीईओ जोहानेस स्वॉर्डस्टॉर्म सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।