एयर इंडिया के बारे में शिवराज के पोस्ट के बाद कांग्रेस का तंज, कहा- सब चंगा सी का ढोल पीटने से फुर्सत नहीं

Date:

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी हुई सीट को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के एक्स पर पोस्ट के बाद कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई असुविधा का हवाला देते हुए कहासरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं होने वाला, क्योंकि ऊपर सब चंगा सी का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है।

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यात्रियों को परिवहन के विभिन्न साधनों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस ने लिखा कि यात्री ट्रेनों और विमानों में परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब चूंकि शिवराज जी को समस्या हुई, तो वे ट्वीट कर रहे हैंशायद इस पर कार्रवाई हो जाए। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थिति में सुधार नहीं होने वाला है, क्योंकि कोई भी व्यवस्था ऊपर से तय होती है, और ऊपरसब चंगा सीका ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं है। जबकि, लोग परेशान हैं।

चौहान ने जताई थी नाराजगी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की सेवाओं पर सवाल उठाया था । उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मुझे लगा था कि टाटा ने एयर इंडिया के प्रबंधन को अपने हाथ में ले लिया है, जिससे एयरलाइन की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। मुझे बैठने में असुविधा की परवाह नहीं है, लेकिन यात्रियों से पूरा किराया वसूलने के बाद उन्हें खराब और असुविधाजनक सीटों पर बैठाना अनैतिक है। क्या यह यात्रियों के साथ धोखा नहीं है?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।