प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किसी ने चिपका दिया पर्चा, पटवारी और सिंघार का खोला चिट्ठा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। लगातार हार के बाद भी कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होती नजर नहीं आ रही। प्रदेश कांग्रेस को नए प्रभारी मिले हैं, जिन्होंने भोपाल आकर सबको अनुशासनहीनता का पाठ भी पढ़ाया था। पटवारी ने भी जुबान पर काबू रखने की बात कही थी, लेकिन प्रभारी के जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर आज किसी ने एक पर्चा लगा दिया है। इस पर्चे में पटवारी पर जमकर निशाना साधा गया है और सिंघार को भी लपेटने की कोशिश की गई है।

पर्चे में सबसे ऊपर लिखा– प्रभारी महोदय आपने भगवान महादेव का उदाहरण दिया था, लेकिन आप यह बात जीतू पटवारी को समझाएं कि वे उसका पालन करें। पटवारी को लेकर उठाए गए सवालों के बाद अंत में लिखा है- अध्यक्ष के इस कृत्य से संगठन कागजों और मीटिंग ठीक हो जाएगी, लेकिन सरकार बनाने का भूल जाएं। पर्चा लिखने वाले ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए एक प्वाइंट लिख छोड़ा है।

पटवारी के लिए लिखे चार प्वाइंट

–उपाध्यक्ष और महासचिव सिर्फ दिखावे के हैं लेकिन, उन पर विश्वास नहीं करते। सारे काम अपने ही साथियों से कराते हैं।

–सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं, लेकिन किसी पर विश्वास नहीं करते। पुरानी दो–चार लोगों की मंडली युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की तरह पीसीसी का संचालन करना चाहती हैं। वरिष्ठ नेताओं से कोई संपर्क नहीं रखते। खासकर दो लोग।

–प्रदेश प्रभारी के कल के कार्यक्रम में सबने देखा होगा कि किस प्रकार मंच संचालन, कार्रवाई की व्यवस्था प्रियव्रत सिंह और संजय कामले दिखाने के लिए कर रहे थे, लेकिन ये लोग कार्यक्रम में नाम मात्र के लिए पुतले की तरह बैठे थे। अंदर से सारा काम विपिन वानखेडे़, कुणाल चौधरी और उनकी पूरी टीम कर रही थी। कमेटियों में न होने के बाद भी ये हर बैठक में उपस्थित रहते हैं।

–मीडिया अध्यक्ष वरिष्ठ नेता को बना रखा है। लेकिन, सारा काम कोई और कर रहा है। इसी तरह की प्रणाली सभी विभागों में चल रही है।

नेता प्रतिपक्ष के लिए सिर्फ एक प्वाइंट

इनके साथ विधायक तो दिखते हैं, लेकिन ये राजा साहब से दूरी बनाए रखते हैं। इनको भी समझना पडे़गा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।