पीएम मोदी के जानवरों के संग फोटो देख बोले संजय राउत-रिटायरमेंट का समय आ गया है, इसलिए जंगल में जाकर ले रहे हैं मजे

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात के गिर वन्यजीव अभयारण्य का दौर किया था। इसके फोटो भी वायरल हुआ थे। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने इस पर तंज कसा है। राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के रिटायरमेंट का समय गया है, इसलिये जंगल में जाकर मजे ले रहे हैं।

भाजपा ने राउत के इस बयान की निंदा करते हुए इसे पीएम मोदी का अपमान करार दिया है। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष इस तरह के बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और विपक्षी नेता उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

अबू आजमी से दिलवाया गया बयान

औरंगजेब को लेकर दिए गए अपने बयान से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी विवादों में घिर गए। संजय राउत ने उनके बयान पर कहा कि अबू आजमी के बयान दिलवाया गया ताकि धनंजय मुंडे पर चर्चा न हो। संजय राउत के ध्यान हटाने के आरोपों पर मंत्री गुलाब राव पाटिल ने कहा कि उन्होंने तो हिंदुत्व को हटा दिया। पाटिल ने शिवसेना को कांग्रेस की बी टीम करार दिया है।

माफी मांग चुके हैं अबू आजमी

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मंगलवार को औरंगजेब वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं। माफी मांगे जाने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबू आजमी ने औरंगजेब को अच्छा प्रशासक बताया और उसकी तारीफ की है। यह बयान महाराष्ट्र की जनता को स्वीकार्य नहीं है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…