केरल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा, भाजपा पर लगाए एलडीएफ से गठबंधन का आरोप

Date:

केरल। केरल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल मैदान संभाल चुके हैं। सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां चुनावों में एलडीएफ के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसे बीजेपी का पूरा समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि एक तरफ यूडीएफ है, तो दूसरी तरफ एलडीएफ और बीजेपी का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि केरल चुनावों में एलडीएफ बीजेपी का एक छिपा हुआ हाथ है और वह यहां यूडीएफ को नहीं चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर सबरीमाला मुद्दे पर चुप रहे। यह भाजपा और एलडीएफ के मिलकर काम करने का संकेत है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि कांग्रेस, केरल विधानसभा चुनाव 2026 में माकपा और भाजपा से मुकाबला कर रही है। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ट्रंप के दबाव में हैं। यह सभी जानते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एलडीएफ नेताओं ने अयप्पा मंदिर से सोना चुराया। उन्होंने पीतल से उसे बदल दिया। प्रधानमंत्री भाजपा को नुकसान से बचाने के लिए चुप रहे। यह दर्शाता है कि भाजपा और एलडीएफ साथ काम कर रहे हैं। यह भी दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को धर्म या मंदिरों की परवाह नहीं है। यूडीएफ सरकार मंदिर से संबंधित कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

मेड इन इंडिया का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि जब मैंने भाषण शुरू किया, तो मेरी नजर माइक पर पड़ी। उस पर मेड इन चाइना लिखा था। इस माइक परमूल देश भारतयामूल राज्य केरलक्यों नहीं लिखा है? अगर हमारे पास भारत में बनी चीजें ही नहीं होंगी, तो हम केरल के युवाओं के लिए रोज़गार की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर केरल का भविष्य केवल एक या दो कंपनियों के हाथों में ही रहेगा, तो हम केरल में चीजों का उत्पादन कैसे कर पाएंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन और प्रधानमंत्री पर कॉरपोरेट के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, दोनों मिलकर इस देश को अदानी और अंबानी के हाथों में सौंप रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई

भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ICJS Implementation & Digital Integration Workshop का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यों का विगत एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें इंदौर पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। इंदौर की फिंगर प्रिंट इकाई को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है।