नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित एआई समिट में चाइनीज रोबो डॉग को अपना बताकर पूरी दुनिया में भारत की किरकिरी कराने के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने माफी मांग ली है। यूनिवर्सिटी ने इस गलती का ठीकरा अपनी प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ा है। यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें गलत जानकारी थी और उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि एआई समिट में हुए कन्फ्यूजन के लिए हम माफी मांगना चाहते हैं। पवेलियन में मौजूद हमारे एक रिप्रेजेंटेटिव को गलत जानकारी थी। उन्हें प्रोडेक्ट के टेक्निकल ओरिजिन के बारे में पता नहीं था और कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने गलत जानकारी दी, जबकि उन्हें प्रेस से बात करने का अधिकार नहीं था। बयान में आगे कहा गया है कि हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इसे समझें, क्योंकि इस इनोवेशन को गलत तरीके से दिखाने का कोई इरादा नहीं था। यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया कि उन्हेंने स्टॉल हटा लिया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
- Kerala CM Controversy: ‘वायनाड अगला अमेठी बनेगा’ पोस्टरों से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, राहुल-प्रियंका निशाने पर
- ट्रंप का नया विवाद: होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया “ट्रंप जलडमरूमध्य”, वैश्विक हलचल तेज
- खड़गे के बयान पर बढ़ा विवाद: नोटिस के जवाब में कांग्रेस का पलटवार
गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर आरोप है कि उसने एआई समिट में जो रोबो डॉग दिखाया, वह असल में चीन में बना था। समिट के दौरान पवेलियन में मौजूद यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने इस रोबो डॉग को अपना बताया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और यूनिवर्सिटी को पवेलियन खाली करने का आदेश दिया गया था।


