👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ शनिवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपा ने आज दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू–कश्मीर सहित कई राज्यों में प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे के पोस्ट लेकर विरोध करने पहुंचे।
शनिवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड को दिल्ली पुलिस ने दो लेयर की बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ दिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विनोद सचदेवा के अलावा सांसद मनोज तिवारी भी शमिल हुए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को इस देश विरोधी कृत्य के लिए माफ नहीं करने वाली है। एआई शिखर सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के लोग आए थे और सभी ने भारत के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की है। कांग्रेस ने किराये के गुंडों को लाकर एआई समिट को बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के गौरव को बदनाम करने की कोशिश की.। मनोज तिवारी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देशद्रोह बताया है और कहा कि जनता इसका जवाब देगी।



