नई दिल्ली। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। नक्सलवाद का जिक्र कर उन्होंने कांग्रेस की सरकारों को इसके लिए दोषी ठहराया। कंगना ने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी जी की वामपंथी सरकार, प्लस उनके वामपंथी सलाहकार, प्लस उनके जो वामपंथी मित्र और ये वामपंथी टेररिस्ट।
कंगना ने कहा कि इनको जो भी जितनी भी फंडिंग होती थी, जो भी इनके हथियार होते थे, गोला–बारूद होते थे, वो उन लोगों से आते थे जिनके साथ ये कांग्रेस की सरकार उठती–बैठती थी। तो हम लोग क्या अपेक्षा कर सकते हैं? क्या कोई समझौता इनके बीच और वामपंथी उग्रवादियों के बीच हो सकता था? नहीं हो सकता था और उसका क्या परिणाम हुआ? कि जो हैं, ये बिल्कुल आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। भाजपा सांसद ने कहा कि इन्होंने खून की नदियां बहा दीं। इन्होंने 16,000 से ज्यादा अटैक किए। इन्होंने 2,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। इन्होंने छोटे–छोटे बच्चों की जो है वो जिंदगियां ले लीं। वहां पे नरक बना दिया। इन्होंने तीन–तीन पीढ़ियां जो है नक्सलवाद की जो आग में है, जो इन्होंने झोंक दीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- Kangana Ranaut : Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं



