केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री रवनीत बिट्टू  की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

Date:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मंत्री रवनीत बिट्टू की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

पंजाब के मोगा जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ साजिश रचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब एक व्हाट्सएप ग्रुप की चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ग्रुप का नाम ‘वारिस पंजाब दे’ बताया जा रहा है, जिसमें इन नेताओं को नुकसान पहुंचाने की योजना की चर्चा की जा रही थी।

चैट वायरल होते ही पंजाब पुलिस सतर्क हो गई और मोगा साइबर थाना पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ग्रुप में 20 से 25 लोग शामिल थे, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी मोगा और खन्ना जिलों के रहने वाले हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्वनी कपूर ने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल चैट में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की बातें की जा रही थीं। इस गंभीर मामला को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी ग्रुप सदस्यों के खिलाफ यूएपीए (UAPA) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस इस साजिश की गहराई से जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साजिश के पीछे किसका हाथ है और इस ग्रुप का उद्देश्य क्या था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...

सुबह-सुबह कांपी धरती: रुद्रप्रयाग में भूकंप से दहशत 

रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटकों ने...