इंदौर। इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक से पहले वंदे मातरम का गान हुआ। सीएम और सभी मंत्री पटिए और गद्दे पर बैठे। देवी अहिल्या की प्रतिमा सीएम के सामने रखी थी। कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचने वाले सीएम मोहन यादव और मंत्रियों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजवाड़ा के सामने उद्यान में स्थिति माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के पहले लालबाग पैलेस में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन भी किया। वहां से सिटी बस में सवार होकर सीएम राजवाड़ा पहुंचे।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्वामित्व स्कीम में 46 लाख प्रॉपर्टियों की फ्री रजिस्ट्री करेगी मध्यप्रदेश सरकार, कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर भी मोहन कैबिनेट की मुहर
- खरगोन ..कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे मंत्री गण
- बड़वानी…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया पर बड़वानी के नागलवाड़ी में पहली कृषि कैबिनेट हुई…इस कैबिनेट की खास बात ये रही कि मोहन सरकार के सभी मंत्री आदिवासी वेशभूषा में नजर आए..
- शीतकालीन सत्र के बीच विधानसभा भवन में हुई कैबिनेट बैठक, नगरीय क्षेत्र अधोसंरचनात्मक योजना में अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए मंजूर


