इस बार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे, 12 जुलाई को आएंगे खाते में पैसे, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मंत्रालय में आज यानी बुधवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। इसमें से लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के लिए एक्स्ट्रा पैसे को देने का फैसला भी लिया गया। 12 जुलाई को लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए अतिरिक्त आएंगे।

सीएम डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया को 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसके अलावा प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख रुपए लाड़ली बहनों को 12 जुलाई को दिए जाएंगे। लाडली बहना को रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए एक्स्ट्रा दिए जाएंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

बिजली कंपनियों में 49 हजार नए पद

कैबिनेट ने बिजली वितरण कंपनियों में 49,263 नवीन पद सृजित करने, मूंग उपार्जन कोटा बढ़ाने और 35 लाख किसानों को आर्थिक राहत देने पर सहमति जताई है। वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का कोटा बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा। कृषि सिंचाई जलकर पर लगाए गए ब्याज और दंड को माफ किया जाएगा। इस निर्णय से 35 लाख किसानों को आर्थिक राहत प्रदान होगी और 84 करोड़ से अधिक के व्यय भार को राज्य सरकार वहन करेगी।

66 नई आंगनवाड़ी शुरू होगी

जनजाति उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में 66 नवीन आंगनवाड़ी प्रारम्भ होंगी। आज इसके लिये नवीन पद और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जनवरी 2024 में भोपाल में बीआरटीएस को हटाने का निर्णय लिया गया था, इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दुर्घटनाओं में 51% की कमी आई है। साथ ही हादसों के कारण होने वाली मौतें भी 70 % तक कम हो गई हैं।

दुबई और स्पेन जाएंगे सीएम

लुधियाना में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर आयोजित इंटरैक्टिव सत्र बहुत ही सफल रहा। इसमें ₹15606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की विदेश यात्रा प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।