इंदौर। राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक से पहले मंगलवार को सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर के ऐतिहासिक स्थल लालबाग पैलेस पहुंचे। वहां उन्होंने होलकर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही 47.59 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास कार्य का भूमिपूजन किया। सीएम यादव ने लालबाग पैलेस का भ्रमण भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रयास कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बैठक कक्ष, क्राउन हॉल, बैंकेट हॉल, दरबार हॉल, किंग्स ऑफिस, मंत्रणा कक्ष, पश्चिमी बैठक कक्ष, भारतीय भोजन कक्ष पुरुष एवं महिला, बॉल रूम आदि की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आर्किटेक्ट पुनीत सोहल द्वारा लालबाग पैलेस परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें उन्होंने लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास के लिए किए गए कार्य एवं आगामी कार्ययोजना से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अवगत करवाया। इस अवसर पर मंत्री परिषद के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने परियोजना की महत्वता और विकास के प्रति सरकार के संकल्प का समर्थन किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके
- दीपावली की रात इंदौर ने प्रदूषण में मारी बाजी तो महापौर और मंत्री को याद आ गया धर्म, अब पर्यावरण प्रेमियों पर साध रहे निशाना
- दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस नहीं!
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, पूर्व और वर्तमान सीईओ को लोकायुक्त ने भेजा नोटिस
- वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!
होलकर साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। सीएम यादव कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया।
प्राणी संग्रहालय को नर किंग कोबरा की सौगात
सीएम डॉ. यादव आज सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंच नर किंग कोबरा की सौगात दी और चिड़ियाघर का भ्रमण किया। सीएम यादव ने कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाए गए नर किंग कोबरा को स्नैक पार्क में छोड़ा। चूंकि इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं है, अतः चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा नर किंग कोबरा के लिए बनाए गए आवास की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना की। साथ ही किंग कोबरा की लंबाई और वजन देख कर प्रसन्नता जाहिर की। सीएम यादव ने प्राणी संग्रहालय स्थित बर्ड पार्क का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री बर्ड पार्क में पक्षियों की विविधता और विभिन्न प्रजातियों को देख कर अभिभूत हो गए। उन्होंने पक्षियों को स्वयं अपने हाथ से दाना खिलाया।



