श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जम्मू-कश्मीर में प्रेस कान्फ्रेंस की। अधिकारियों ने बताया कि कैसे जवानों ने दुश्मन के मंसूबों पर पानी फेरा और किस तरह पाकिस्तान की चौकियों को सुरक्षाबलों ने नेस्तानाबूद करने का काम किया। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी घुसपैठ की कोशिश जारी है।
जम्मू फ्रंटियर के बीएसएफ के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, क्योंकि हम पाकिस्तान पर भरोसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दी है। आईजी ने सीमा रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों की आशंका जताई और कहा कि बीएसएफ हाई अलर्ट पर है। हम अपनी चौकसी में कोई कमी नहीं आने दे सकते।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की हाइड्रोजन बम फोड़ने की कोशिश, कहा- हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई 25 लाख वोटों की चोरी
- तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
- रामायण की चौपाई के साथ भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दी चेतावनी-भय बिन होई न प्रीति…हम हर हमले के लिए तैयार
- सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-पिछले साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों में से 60 फीसदी पाकिस्तानी
- जगदीप धनखड़ पर मल्लिकार्जुन खड़गे का निशाना, कहा-हेडमास्टर की तरह प्रवचन देते हैं सभापति
पाकिस्तानी की ओर से हमले की आशंका और गोलीबारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सीमा पर सुरक्षाबलों की चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं थीं कि दुश्मन किसी तरह की शरारत या सीमा पार से गोलीबारी अथवा घुसपैठ की योजना बना सकता है। हम इससे निपटने के लिए तैयार और सतर्क हैं। आईजी ने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पूरी तरह तैयार और सतर्क है। आनंद ने यह भी कहा कि सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी सहित बीएसएफ की महिला कर्मियों ने अग्रिम चौकियों पर तैनात होकर अनुकरणीय साहस दिखाया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम सांबा सेक्टर में एक चौकी का नाम ऑपरेशन सिंदूर और दो अन्य का नाम शहीदों के नाम पर रखने का प्रस्ताव कर रहे हैं।
घुसपैठ की कोशिश की थी नाकाम
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 से 50 संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को पूर्व-आक्रमण के साथ गोलाबारी के दौरान असफल कर दिया था। बीएसएफ ने सियालकोट सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे संदिग्ध आतंकवादियों की एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।



