रामायण की चौपाई के साथ भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दी चेतावनी-भय बिन होई न प्रीति…हम हर हमले के लिए तैयार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोमवार को भी भारतीय सेना ने प्रेस कान्फ्रेंस की। सेना ने रामायण की चौपाई- विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति के माध्यम से पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भारत की सेना हर हमले के लिए तैयार है।

डीजीएमओ एके भारती ने तुलसीदास कृत रामचरितमानस की एक चौपाई पढ़ी। विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति। एके भारती ने कहा कि यह चौपाई रामचरितमानस से है, जिसमें श्रीराम ने समुद्र से रास्ता देने के लिए विनती की, मगर जब समुद्र ने तीन दिन तक उनकी विनती नहीं मानी, तो भगवान राम ने क्रोध में कहा कि बिना भय के प्रीति नहीं होती। यानी पाकिस्तान को अब साफ शब्दों में कह दिया गया है कि अगर उसने दोबारा ऐसी हरकत की तो उसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा।

दुश्मन के जहाज को पास भी न आने दिया

डीजीएमओ वाइस एडमिरल ए एन प्रसाद ने कहा कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई लेयर की तैयारी कर ली थी। हमने लड़ाकू और टोही विमान को काम पर लगा दिया था। हमने अत्याधुनिक रेडार का इस्तेमाल करते हुए हमारे पायलट दिन और रात दोनों ही वक्त तैयार थे। हमने सैकड़ों किलोमीटर कि निगरानी की। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को कई सौ किलोमीटर तक पास आने का मौका नहीं दिया। हमने अपने एयर डिफेंस की तैयारी पहले ही कर ली थी। जब पाकिस्तान एयरफोर्स ने हमारे एयर फील्ड पर लगातार हमले किए तो हमारे सिस्टम ने उसे विफल किया। हमारी एयरफील्ड हर तरह से ऑपरेशनल है।

चीनी मूल की मिसाइल पीए-15 भी गिराई

भारत ने पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल पीए-15 को भी मार गिराया। नूरखान एयरबेस को तबाह कर दिया गया। स्वदेशी आकाश सिस्टम का इस्तेमाल हुआ। पाकिस्तान की चीनी मूल की मिसाइल PL-15 भी गिराई। पाकिस्तान के ड्रोन लेजर गन को भी टारगेट किया। पाकिस्तान के एक-एक ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान के नूरखान एयरबेस को तबाह किया।

भारत का एयर डिफेंस सिस्टम मल्टीलेयर

एके भारती ने बताया कि हमारा एयर डिफेंस सिस्टम मल्टीलेयर है। पाकिस्तान के सभी ड्रोन को स्वदेशी काउंटर ड्रोन सिस्टम से गिराया गया। हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ थी। इसलिए 7 मई को हमने केवल आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया था पर अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ देना उचित समझा। इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की, इसमें उसका जो भी नुकसान हुआ इसके लिए वो खुद इसके लिए जिम्मेदार था। हमारी एयर डिफेंस सिस्टिम दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए असंभव था।

हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल

जीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी। हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है। पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई। मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं, जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव रहा था। अब हमारी सेना के साथसाथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था. 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक को निशाना बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।