नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को बेवकूफ जोकर कहा। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऑपरेशन बनयान अल–मर्सस का स्मृति चिन्ह भेंट किया था और भारत पर अपनी जीत का दावा किया था। बाद में पता चला कि यह तस्वीर 2019 के चीन सैन्य अभ्यास की थी। ओवैसी ने इसी पर तंज कसा है।
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली स्पीकर की मौजूदगी में पाक प्रधानमंत्री को यह फोटो दी। ये बेवकूफ जोकर भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 के चीनी सेना के अभ्यास की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है, वे एक तस्वीर भी ठीक से नहीं दे सकते। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। ये लोग एक असली तस्वीर तक नहीं दे सकते। नकल करने के लिए भी अकल चाहिए, और इन नालायकों को अकल भी नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक फोटो दी और दावा किया कि यह भारत पर जीत है। वे एक सही फोटो भी गिफ्ट में नहीं दे सकते। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने भारत पर आतंकी हमलों में भूमिका के लिए पाकिस्तानी नेताओं की आलोचना की है।



