👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
0:00 left
नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भारत सरकार को ईरान युद्ध और खामेनेई की हत्या को लेकर अपना रुख नैतिक रूप से स्प्ष्ट करने की अपील की है। साथ ही पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठा हैं. राहुल ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या का समर्थन करते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की चुप्पी से दुनिया भर में भारत की साख गिर रही है। उन्हें अपने रुख को खुलकर बताना चाहिए। राहुल ने कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले और कई खाड़ी देशों पर ईरानी हमले, दोनों की निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि जंग हर मसले का हल नहीं होती है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता एक संवेदनशील क्षेत्र को व्यापक संघर्ष की ओर धकेल रही है। लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिकों सहित करोड़ों लोगों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं वास्तविक है और संप्रभुता का उल्लंघन करने वाले हमले संकट को और बढ़ाएंगे। ईरान पर एकतरफा हमलों के साथ–साथ अन्य पश्चिम एशियाई देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की जानी चाहिए। हिंसा से हिंसा पैदा होती है, संवाद और संयम ही शांति का एकमात्र रास्ता है। राहुल ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव जीवन की रक्षा में स्पष्ट रूप से बोलने का साहस होना चाहिए। हमारी विदेश नीति संप्रभुता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित है और इसे सुसंगत रहना चाहिए।



