👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो को लेकर मेटा पर एक्शन, कंपनी के इंडिया हेड समेत कई लोगों पर एफआईआर
- PM Modi की Reel ने रचा इतिहास, 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील बन गई,27 करोड़ 10 लाख लोगों ने देखा
- PM Modi Gen Z Connect: प्रदर्शनकारी छात्रों से सीधे संवाद कर रहे पीएम मोदी, बोले- ‘थैंक्यू फ्रेंड्स’, NEET-UG पेपर लीक पर बड़ा एक्शन?
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’
- PM Modi Parliament Speech: मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर चल पड़ा है भारत’
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
0:00 left
नई दिल्ली। अमेरिका–इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खाड़ी क्षेत्र के दो बड़े नेताओं से बातचीत की है और वहां हुए हमले और भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। पिछले 48 घंटों में पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इस्राइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बातचीत की है।
पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल–खालिद अल–अहम अल–मुबारक अल–सबाह से भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं से अलग–अलग फोन पर बातचीत की और उनके देशों में हो रहे हमलों पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने उन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हामेद अल–थानी से भी फोन पर बात की। उन्होंने कतर पर हमलों की आलोचना की और देश में भारतीय समुदायों के समर्थन और देखभाल के लिए अमीर का धन्यवाद किया। इससे पहले, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से भी फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने क्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया।
खाड़ी देशो में एक करोड़ भारतीय
पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है. प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में साफ किया गया है कि भारत संवाद और कूटनीति से समाधान को दोहराता है। भारत संघर्ष के जल्द से जल्द खत्म होने के लिए आवाज उठा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से आगे कहा गया कि रमजान के पवित्र महीने मे, क्षेत्र में स्थिति लगातार और काफी बिगड़ गई है। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा है, जिनकी सुरक्षा की चिंता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।



