असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 42 प्रत्याशियों के नाम, जोरहाट से लड़ेंगे गौरव गोगोई

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी है। इसमें 42 उम्मीदवारों के हैं। कांग्रेस सांसद और असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया को नजीरा से और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बारचल्ला से टिकट मिला है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में दो सांसदों के बेटे को भी टिकट दिया गया है। सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन को सामागुड़ी से टिकट दिया गया है, जबकि सांसद प्रद्युत बारदोलोई के बेटे प्रतीक बारदोलोई मार्घेरिटा से मैदान में उतारा गया है। उल्लेखनीय है कि असम में मार्चअप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। 126 सीट वाले असम में इस समय भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव में 26 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से लगी है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के साथ कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मोर्चे पर लगाया है। इसके अलावा अनुभवी मधुसूदन मिस्त्री भी असम में मैदान संभाल रहे हैं। असम विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 126 है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 64 सीटों की आवश्यकता होती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।