कांग्रेस के दो पूर्व सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल संभालेंगे बिहार की कमान, अधीर रंजन चौधरी को भी मिली जिम्मेदारी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है। भाजपा जहां अपनी चुनावी टीम की घोषणा कर चुकी है, कांग्रेस ने आज सूची जारी की है। कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को सूची जारी की। कांग्रेस ने जिला चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा शामिल हैं।

2020 में सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई थी कांग्रेस

उल्लेखनीय है कि तीनों अनुभवी नेता हैं और पार्टी को इन पर भरोसा है कि वे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी थी। इस बार पार्टी अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसीलिए चुन-चुन कर चुनावी रणनीति में माहिर नेताओं को बिहार में तैनात किया जा रहा है।

वोटर अधिकार यात्रा के बाद उत्साहित है कांग्रेस

इस बार कांग्रेस को बिहार से काफी उम्मीदें हैं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाकर वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी। इसे काफी प्रतिसाद मिला था। इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। महागठबंधन से सभी दलों विशेषकर राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल थे। इससे बिहार में एनडीए और भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश हुई। अब देखना यह है कि इस यात्रा में जुटी भीड़ वोट में कितना तब्दील हो पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।