राहुल गांधी की तुलना अंबेडकर से करने पर बवाल, भाजपा ने बताया इसे भद्दा मजाक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राहुल गांधी की तुलना बाबा साहेब अंबेडकर से करने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। भाजपा, जदयू सहित कई दलों ने इसका जमकर विरोध किया है। भाजपा ने इसे भद्दा मजाक और भारतीय संविधान के जनक का अपमान करार दिया। भाजपा ने उदित राज को मानसिक दिवालियेपन का शिकार भी कहा है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ओबीसी को सोचना पड़ेगा इतिहास बार बार प्रगति के लिए मौका नहीं देता। तालकटोरा स्टेडियम के सम्मेलन में जो बात राहुल गांधी ने कही, उस पर चल पड़ें और साथ दें। अगर ऐसा करते हैं तो इनके लिए राहुल गांधी दूसरा अंबेडकर साबित होंगे।

आखिर क्या कहा था राहुल ने

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन में कहा था कि कांग्रेस सरकार के शासन में जातिगत जनगणना नहीं कराना एक गलती थी और वह इस गलती को सुधारना चाहते हैं। राहुल गांधी कहा कि मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो एक बात स्पष्ट दिखती है कि एक चीज में कमी रह गई थी. एक गलती जो मैंने की, वह यह कि ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा जिस तरह से करनी थी, वो मैंने नहीं की। इसका कारण यह था कि मुझे उस समय आपके मुद्दे गहराई से समझ नहीं आए थे। मुझे अफसोस है कि अगर मुझे आपके इतिहास और मुद्दों के बारे में ज्यादा मालूम होता तो मैं उसी वक्त जाति जनगणना करा देता।

चंद्रशेखर बोले-पहले अच्छा भारतीय बनें

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले एक अच्छा भारतीय नागरिक बनना चाहिए, कुछ काम करना चाहिए, देश और लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा क यह इंदिरा ही इंडिया है, इंडिया ही इंदिरा है का दौर नहीं है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को देवी बता दिया था। ऐसा नहीं होता कि कोई व्यक्ति एक दिन सोकर उठे और खुद को भगवान कहने लगे। जनता तय करती है कि कौन कैसा राजनीतिक नेता है।

कांग्रेस ने सदा किया अंबेडकर का अपमान

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस दूसरे अंबेडकर के बारे में बात कर रही है, जबकि उसने असली अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं किया। दलितों और अंबेडकर का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि असली अंबेडकर का अपमान किसने किया था? किसने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया था? किसने उनके संविधान को जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होने दिया? किसने मुस्लिम आरक्षण की बात उठाई? पूनावाला ने कहा कि अब वो (कांग्रेस) दूसरा अंबेडकर बनना चाहते हैं, नेहरू या इंदिरा गांधी नहीं बनना चाहते? इसका मतलब है कि गांधी परिवार भी मान रहा है कि नेहरू और इंदिरा गांधी गलत रास्ते पर थे।

जदयू ने बताया भद्दा मजाक

उदित राज के बयान पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राहुल गांधी को अगला अंबेडकर कहना एक भद्दा मजाक है। अंबेडकर संविधान के निर्माता, दूरदर्शी, सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक उच्च शिक्षित योद्धा थे। उन्होंने कहा कि कि राहुल गांधी ने खुद माना है कि उनकी पार्टी ने पिछड़े वर्गों के कल्याण की अनदेखी की। आपातकाल, सिख दंगे और अब ओबीसी की उपेक्षा के लिए, वह अभी और कितनी माफी मांगेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।