उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भूस्खलन, तीन दिन तक बंद रहेगी केदारनाथ यात्रा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। उत्तराखंड के सोनप्रयागगौरीकुंड पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा पर तीन दिन के लिए रोक दी गई है। बताया जाता है कि मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयागगौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां दोनों तरफ से आवाजाही ठप हो गई है।

बताया जाता है कि बुधवार सुबह सोनप्रयागगौरीकुंड पैदल मार्ग बंद हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग से दोतरफा आवाजाही को रोक दिया है। मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे बारिश के बीच मुनकटिया से करीब डेढ़ किमी आगे ऊपरी तरफ चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर सड़क गिरा।

सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बड़ेबड़े बोल्डर के साथ ही मलबा भी गिरा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इससे गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया गया है। दो मशीनों की मदद से मलबा साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है। रुकरुककर होती बारिश और अंधेरे के चलते कार्य में दिक्कत हो रही है।

मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के बीच सोनप्रयाग से 2000 श्रद्धालु पैदल मार्ग से धाम रवाना हुए। वहीं दर्शन कर 1300 यात्री शाम 5 बजे तक सोनप्रयाग पहुंच गए थे। केदारनाथ में भी बारिश के बीच दर्शनों के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। तड़के से हुई बारिश के बीच सुबह 6 बजे से सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कई बार बारिश तेज भी हुई, जिसके चलते यात्रियों को रोका भी गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।