ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, कहा-मैं उनको कहना चाहता हूं, वो कान खोलकर सुन लें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सरकार का पक्ष रखा। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के संघर्ष विराम के दावों पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा और हंगामा किया। इस पर जयशंकर ने विपक्षी सांसदों से कहा कि मैं उनको कहना चाहता हूं, वे कान खोलकर सुन लें। 22 अप्रैल से 16 जून तक राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच एक बार भी फोन पर बात नहीं हुई।

जयशंकर ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय नीति है कि कोई भी बातचीत द्विपक्षीय होनी चाहिए। पाकिस्तान के डीजीएमओ की तरफ से संघर्ष विराम का अनुरोध किया गया था। जयशंकर ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ तो कई देश यह जानना चाहते थे कि स्थिति कितनी गंभीर है। ये हालात कब तक चलेंगे, लेकिन हमने सभी को एक ही संदेश दिया कि हम किसी भी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं। हमारे और पाकिस्तान के बीच कोई भी समझौता द्विपक्षीय तौर पर ही होगा। हम पाकिस्तानी हमले का जवाब दे रहे हैं और देते रहेंगे। अगर यह लड़ाई रुकनी है, तो पाकिस्तान को इसका अनुरोध करना होगा और यह अनुरोध केवल डीजीएमओ के माध्यम से ही आ सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

सिंधु जल समझौते पर कांग्रेस को घेरा

विदेश मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और सिंधु जल समझौता, मुंबई आतंकी हमला और चीन–पाकिस्तान गठजोड़ पर विपक्षी पार्टी की तीखी आलोचना की। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के सरकार के फैसले पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने काह कि सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनोखा समझौता है। मैं दुनिया में ऐसे किसी भी समझौते के बारे में नहीं जानता, जहां किसी देश ने अपनी प्रमुख नदी के पानी को दूसरे देश में बहने दिया। जयशंकर ने इसके लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने अपने देश के हितों की अनदेखी कर पड़ोसी देश के हितों का ध्यान रखा था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

बालाघाट में करंट लगने से 12 वर्षीय बाघ की मौत की घटना सामने आई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर वन विभाग ने पूछताछ शुरू की है।

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ के बीच आनंद विहार स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, यात्रियों से की बात

दिवाली-छठ पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पराग्वे में बैंक संकट: राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने संभाली कमान

पराग्वे में बैंक संकट के कारण राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया और उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया। यूएनो बैंक के पतन से करोड़ों ग्राहक प्रभावित हुए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धनबाद में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्वालियर के CMHO और OIC पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, 329 दिन की देरी पर सख्त कार्रवाई

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने CMHO और OIC पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 329 दिन की देरी को जानबूझकर की गई सेटिंग माना।

पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखी। उन्होंने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

धनुष ने राजनीति में एंट्री की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे सिर्फ भगवान चलाते हैं

धनुष ने राजनीति एंट्री की अफवाहों पर साफ कहा - मुझे सिर्फ भगवान, फैंस और जनता चलाते हैं। उन्होंने भाजपा समर्थन के दावों को खारिज किया।

राजनाथ सिंह ने दीपावली पर अग्निवीरों को दी बड़ी सौगात, दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली पर अग्निवीरों को सेवा विस्तार का बड़ा तोहफा दिया। अब 75% जवानों को 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा।

इंदौर में नहीं चलेगा दिलजीत दोसांझ का पटियाला पैग’, प्रशासन ने सी 21 मॉल के मैनेजर को जारी किया नोटिस

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक लगाई गई है। 'पटियाला पैग' सहित इन गानों को गाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ममता बनर्जी का सरकार पर हमला, कहा- बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे क्यों आते हो?

ममता बनर्जी ने सरकार पर तीखा हमला किया और कहा, बुलडोजर चलाने की हिम्मत है तो रात 3 बजे हमला क्यों करते हो? अभिषेक बनर्जी के घर पर हुई हिंसक घटना।