ट्रक दुर्घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन में सीएम, पुलिस उपायुक्त को भी हटाया, घायलों से मिलकर पूछा हाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सोमवार की शाम को एयरपोर्ट रोड पर हुई ट्रक दुर्घटना को लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव ने काफी चिन्ता व्यक्त की है। मंगलवार को वे इंदौर आए और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने बताया कि प्रथमदृष्टया कुछ लोगों की गलती पाई गई है, जिन पर कार्रवाई की गई है।–पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच कर दिया गया है। प्रेम सिंह एएसआई, चंद्रेश मारावी सुबेदार सुपर कोरिडोर चौराहा, दीपक यादव निरीक्षक एरोड्रम थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात चारों कांस्टेबल निलंबित किए गए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

सीएम यादव ने कहा कि उन्होंने कल ही एसीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे। अब वे घटना की जांच कर रिपोर्ट देंगे, जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि कांस्टेबल पंकज यादव तथा ई रिक्शा चालक अनिल सिंह ने कल अच्छा काम किया, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे और लोगों का भी पता लगाकर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

आगे से ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए बनेगा प्लान

सीएम ने कहा कि उन्होंने नगर निगम, जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों को आगे से ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए प्लान बनाने को कहा है। ट्रैफिक के दबाव वाले मार्गों का आकलन कर उसके लिए प्लान तैयार किए जाएंगे। जहां एलिवेटेड रोड या ब्रिज की जरूरत पड़ेगी तो उसे भी बनाएंगे। इंदौर में आगे से ऐसी घटनाएं न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। कैमरे आदि का इस्तेमाल कर भी इन्हें रोकने की कोशिश की जाएगी।

आठ पुलिस अधिकारी–कर्मचारी निलंबित–

1.सुदेश सिंह (सहायक पुलिस आयुक्त)

2. प्रेम सिंह (प्रभारी एएसआई बिजासन प्रभारी)

3. चन्द्रेश मरावी (प्रभारी सूबेदार सुपर कोरिडोर चौराहा प्रभारी)

4.दीपक यादव (निरीक्षक सुपर कोरिडोर से एरोड्रम प्रभारी)

5. ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबल निलंबित

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख

–मृतकों के परिजनों को चार–चार लाख रूपये की सहायता।

–घायलों को एक–एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता।

–घायलों के इलाज का खर्चा सरकार वहन करेगी।

–दुर्घटना में जिनके ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुए है उनको ऑटो प्रदान किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।

CEC ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में चुनौती, कई सवाल उठाए

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। ज्ञानेश कुमार समेत तीन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं।

मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में; ₹5 लाख करोड़ बचाए

मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने कहा बैंक और अस्पताल अब मोबाइल फोन में उपलब्ध। डिजिटल योजनाओं से ₹5 लाख करोड़ की बचत हुई है।

प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर

पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव आया है। प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम के दो प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के करीबी अब नहीं रहेंगे। नई नियुक्तियों की जरूरत है।