मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हरियाली नजर आई। आज बीएसई सेंसेक्स 594.95 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 82,380.69 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 169.90 अंकों की तेजी के साथ 25,239.10 अंकों पर क्लोज हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि दो कंपनियों के शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी 50 की भी 50 में से 42 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 8 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।आज सेंसेक्स की कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ क्लोज हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में
आज सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एटरनल, एनटीपीसी, बीईएल, टीसीएस, अडाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टाइटन, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।



