भोपाल में बोले सीएम यादव-राहुल गांधी सेना से सबूत मांगते हैं, दिग्विजय सिंह नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज भोपाल के कोलार में 194 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम यादव ने कहा कि जब देश के दुश्मनों को भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारती है तो ये पप्पू (राहुल गांधी) सेना से सबूत मांगते हैं। वे वहां बोलते हैं और दिग्विजय सिंह यहां बोलते हैं कि नक्सवादियों को हमारी सेना मारती है और ये उनके लिए आंसू बहाते हैं।

सीएम यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो सेना से सबूत मांगते हैं और दिग्विजय सिंह यहां बोलते हैं कि नक्सलियों को हमारी सेना मारती है और उनके लिए आंसू बहाते हैं। पता नहीं कांग्रेस कब सुधरेगी। सक एक जैसी लाइन पर ही चलते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कोलार में बने स्टेडियम को लेकर कहा कि यहां पर कांग्रेस की बुद्धि का रावण जलेगा। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से यह स्टेडियम बना है। यह कांग्रेस को याद दिलाता रहेगा। जिनके नाम पर ये स्टेडियम बना है, वे अद्वितीय व्यक्ति, जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद्, भविष्य दृष्टा रहे हैं। वे 31 साल में कलकत्ता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने। आजादी के बाद भारत सरकार के मंत्री तो बने, लेकिन इसके साथ भविष्य में होने वाले संकट को भी पहचानते थे। धारा 370 जैसे कलंक को दुनिया के सामने बताया। उन्होंने नेहरूजी को भी इस बारे में बताया। चेताया भी, लेकिन नेहरूजी माने नहीं, क्योंकि अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गए।

कोलार को करोड़ों की सौगात

सीएम डॉ. यादव ने भोपाल के दो बड़े इलाके कोलार और बैरागढ़ में 155 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज सिस्टम के लिए भूमिपूजन किया। इसके साथ ही कटारा–बर्रई में 29 करोड़ रुपए से निर्मित सांदीपनि स्कूल का शुभारंभ और बंजारी में 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राव उदयप्रताप सिंह और कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, तिरथ सिंह मीना भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।