मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 466.26 अंक 82,159.97 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 124.70 अंक गिरकर 25,202.35 अंक पर क्लोज हुआ।
सोमवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयरों में ही बढ़त दिखी, 21 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई निफ्टी की 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखी, बाकी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए। एक कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं दिखा। सेंसेक्स की एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में दिखे। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और पावरग्रिड के शेयरों बढ़त नजर आई। इसके विपरित टीसीएस, इंफोसिस , एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, सनफार्मा, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



