पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा से थोड़ी देर पहले ही ममता बनर्जी ने खेली चाल, पुजारी-मुअज्जिनों की मानदेय राशि 500 रुपए बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही सीएम ममता बनर्जी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने राज्य के पुजारी और मुअज्जिनों की मासिक मानदेय राशि 500 रुपये बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है।

सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ये लोग हमारी समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें यह सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, जिन्होंने नए आवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत किए थे, उन्हें भी मंजूरी दे दी गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार हर समुदाय और परंपरा का सम्मान करती है और यह सुनिश्चित करती है कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक को पूरा सहयोग और मान्यता मिले।

इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल के कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर भी बड़ा एलान किया। एक अलग पोस्ट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि उनकी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के साथसाथ राज्य के शैक्षिक संस्थानों के लाखों शिक्षक और गैरशिक्षक स्टाफ, तथा पंचायत, नगरपालिका और अन्य स्थानीय निकायों के कर्मचारियों/पेंशनरों के लिए अपना वादा पूरा कर दिया है। सीएम ने कहा कि अब ये सभी लोग ROPA 2009 के डीए बकाया की राशि मार्च 2026 से प्राप्त करना शुरू कर देंगे। इसे लागू करने की पूरी प्रक्रिया और नियम सरकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किए गए हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि यह कदम कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सभी को समय पर आर्थिक लाभ सुनिश्चित करना है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?

चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने मतदाता सूची और प्रक्रियाओं पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज की हैं। ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और सहकर्मियों के बीच विवाद बढ़ा है।

कोयला खदान पर सियासी संग्राम: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में कोयला खदान के पास टाइगर कॉरिडोर को लेकर सियासी संग्राम तेज हुआ है। जीतू पटवारी ने एमपी सरकार से जवाब मांगा है।

इंदौर में रविवार को हार्ट मेला, BP-शुगर से NT-proBNP जांचें मुफ्त

इंदौर में हार्ट मेला 27 सितंबर को लगेगा। BP-शुगर से लेकर NT-proBNP जांचें मुफ्त की जाएंगी। CPR ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में 35.42 लाख पेंशनधारकों के खाते में 212 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत यह राशि भेजी।

एसआर ग्रुप करेगा होटल इंडस्ट्री में एक हजार करोड़ का निवेश, एमपी को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

एसआर ग्रुप ने इंदौर में Marriott के तीन 5 स्टार होटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया। इसमें JW Marriott मध्य प्रदेश का पहला होगा। ये होटल लग्जरी और बिजनेस सुविधाएं देंगे।

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।