👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु में सियासी भूचाल: विजय की पार्टी का बड़ा ऐलान, “सरकार बनाने की कोशिश हुई तो सभी विधायक देंगे इस्तीफा”
- ईरान का बड़ा ऐलान: अहम समुद्री रास्तों पर नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी, अमेरिका को चेतावनी
- यूपी में सियासी हलचल तेज: मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो पश्चिमी यूपी बनेगा अलग प्रदेश
- RBI की बड़ी घोषणा: रेपो रेट में कटौती, बैंकों को कड़ा संदेश और शिकायतों पर दो महीने का विशेष अभियान
- बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी
- त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: भारतीय मूल की छठी पीढ़ी को मिलेगा OCI कार्ड
0:00 left
ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 अप्रैल से भारत समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए भारत, चीन, ब्राज़ील, मैक्सिको और कनाडा जैसे देशों पर अमेरिकी व्यापार के साथ असमान शुल्क नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने घोषणा की कि 2 अप्रैल से “रेसिप्रोकल टैरिफ” (प्रतिशोधात्मक शुल्क) लागू किया जाएगा।

भारत पर सीधा हमला
ट्रंप ने भारत पर खास तौर से निशाना साधते हुए कहा कि “भारत ऑटोमोबाइल उत्पादों पर 100% से भी अधिक टैरिफ लगाता है।” इसी तरह उन्होंने चीन और दक्षिण कोरिया पर भी अमेरिका के मुकाबले कई गुना अधिक टैरिफ़ लगाने का आरोप लगाया।
अमेरिका की नई रणनीति
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “अब हम भी उन्हीं देशों पर उतना ही टैरिफ़ लगाएंगे, जितना वे अमेरिका पर लगाते हैं। यह दोस्तों और विरोधियों दोनों की ओर से हो रहा है, और यह अमेरिका के लिए न्यायसंगत नहीं है।”
अप्रैल फ़ूल का मजाक
उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि “हम इसे 1 अप्रैल से लागू करना चाहते थे, लेकिन कोई हमें अप्रैल फ़ूल बनाने का आरोप न लगाए, इसलिए 2 अप्रैल को चुना।
क्या होगा असर?
- भारत-अमेरिका व्यापार पर प्रभाव: दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर: ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार अस्थिर हो सकते हैं।
- रणनीति: ट्रंप इस कदम को “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत प्रचारित कर सकते हैं
अब देखना होगा कि भारत और अन्य देश इस फैसले पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं



